फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WCL Recruitment 2023 Application begins for 875 Trade Apprentice posts apply at westerncoal.in

WCL Recruitment 2023: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 800 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करना है आवेदन

Sun, 10 Sep 2023 01:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 01:43 PM IST
सार

WCL Recruitment 2023: वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के 800 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
WCL Recruitment 2023 Application begins for 875 Trade Apprentice posts apply at westerncoal.in
Job - फोटो : Istock

विस्तार

WCL Recruitment 2023: वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस पदों की रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। डबल्यूसीएल ने इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - westerncoal.in पर जाकर डब्ल्यूसीएल अपरेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। WCL भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 815 ट्रेड अपरेंटिस पदों को भरना है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - westerncoal.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपरेंटिस टैब पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • "Notification for inviting applications for Trade Apprenticeship Training under the Apprentices Act 1961" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।


आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां और रिक्ति विवरण 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर, 2023 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2023 है। भर्ती अभियान में कुल 875 पदों को भरा जाएगा, जिनका विवरण निम्न प्रकार है -

  • आईटीआई पास ट्रेड अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या - 815 पद
  • फ्रेशर ट्रेड अपरेंटिस के लिए पदों की संख्या - 60 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed