फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WCL Recruitment 2021 Tomorrow is last date for apply for the recruitment on the posts of Mining Sirdar and Surveyor in western coalfields limited, know how to apply here

WCL Recruitment 2021: माइनिंग सरदार और सर्वेयर के पदों पर भर्ती के लिए कल है आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 19 Nov 2021 05:48 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 05:48 PM IST
सार

WCL Recruitment 2021: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) भर्ती के माध्यम से माइनिंग सरदार के 167 और सर्वेयर के 44 यानी कुल 211 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन
WCL Recruitment 2021 Tomorrow is last date for apply for the recruitment on the posts of Mining Sirdar and Surveyor in western coalfields limited, know how to apply here
WCL Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के अच्छा मौका है।  वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) माइनिंग सरदार और सर्वेयर (माइनिंग) के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2021 यानी कल तक है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण आवेदन करने में समस्या आ सकती है। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) माइनिंग सरदार और सर्वेयर (माइनिंग) के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर आवेदन करना होगा। चयन परीक्षा की तारीख, केंद्र और समय आदि से जुड़ी जानकारी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पंजीकृत मेल आईडी पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन


पदों की संख्या और वेतन
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) भर्ती के माध्यम से माइनिंग सरदार के 167 और सर्वेयर के 44 यानी कुल 211 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।  उम्मीदवारों को मिलने वाले वेतन की बात करें, तो माइनिंग सरदार के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 31852 रुपये तक प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं सर्वेयर के पदों पर  चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 34391 रुपयो तक प्रति माह वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल)  भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
माइनिंग सरदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास डीजीएमएस द्वारा जारी की गई सर्टिफिकेट ऑफ कंपटेंसी या फिर माइन सर्वेयर में डिप्लोमा सर्टिफिकेट  होना चाहिए। वहीं सर्वेयर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास दसवीं की डिग्री के साथ  डीजीएमएस द्वारा जारी की गई सर्वेयर सर्टिफिकेट ऑफ कंपटेंसी का सर्टिफिकेट होना चाहिए।  भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 


वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल)  भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 21 अक्टूबर 2021
2. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख - 20 नवंबर 2021

कैसे करें आवेदन?

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के सेक्शन पर क्लिक करें और Online Application for the post of Mining Sirdar in T&S Grade C & Surveyor (Mining) in T&S Grade-B के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उम्मीदवार New Registration के लिंक पर क्लिक करें। 
4. अपने ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया को पूरा करें।
5. अब ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें और सभी जानकारियों को भर कर दस्तावेजों को अपलोड करें। 
6. अपने द्वारा दी गई जानकारी को एक बार चेक कर लें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed