फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WCD Chamarajanagar Recruitment 2021 Notification Out For 223 Posts of Anganwadi Helper And Worker

सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां, जल्दी करें

Wed, 28 Apr 2021 08:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 08:05 PM IST
सार

इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। 

विज्ञापन
WCD Chamarajanagar Recruitment 2021 Notification Out For 223 Posts of Anganwadi Helper And Worker
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप आठवीं या दसवीं पास हैं औऱ सरकारी नौकरी के तलाश में है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है।

विज्ञापन


महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 मई, 2021

यह भी पढ़ें : सीआईएल भर्ती 2021 : कोल इंडिया लिमिटेड में निकलीं बंपर भर्तियां, शानदार तनख्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का विवरण

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - 70
  • आंगनबाड़ी सहायक कार्यकर्ता  - 153

इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 223 है। 

शैक्षणिक योग्यता 
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम आठवीं और दसवीं पास होना चाहिए।


यह भी पढ़ें : आईआईटी में दाखिले : क्या बदल सकती हैं जेईई एडवांस 2021 परीक्षा की तारीखें? यह है योजना
 

आयु सीमा 
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 

चयन प्रकिया 
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed