फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WBSSC to release list of 3,500 tainted non-teaching staff, new Group C & D recruitment begins

WBSSC: जल्द जारी होगी 3500 अवैध गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ने दी जानकारी

Mon, 03 Nov 2025 05:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 05:27 PM IST
सार

WBSSC: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग अगले एक-दो दिनों में 3500 दूषित गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 2016 की भर्ती को अवैध करार देते हुए 25,753 नियुक्तियां रद्द की थीं। अब 2989 ग्रुप-डी और 5488 ग्रुप-डी पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है।
 

विज्ञापन
WBSSC to release list of 3,500 tainted non-teaching staff, new Group C & D recruitment begins
WBSSC - फोटो : Official Website - westbengalssc.com

विस्तार

WBSSC: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) जल्द ही राज्य सरकार से संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों के लगभग 3,500 टेंटेड (दूषित) गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची जारी करेगा। ये वे लोग हैं जिनकी नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट के अप्रैल 2024 के आदेश के बाद रद्द कर दी गई थीं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सूची अगले एक-दो दिनों में जारी की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 अप्रैल 2024 को 2016 की भर्ती प्रक्रिया को “vitiated and tainted” (दूषित और अवैध) करार देते हुए 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी थीं।

विज्ञापन

पहले जारी हुई थी 15,000 शिक्षकों की सूची

आयोग पहले ही अदालत के निर्देशानुसार 15,000 से अधिक दूषित शिक्षकों की सूची जारी कर चुका है। अब गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक की जाएगी, जो अभी तक लंबित थी।

नई भर्ती प्रक्रिया शुरू, 2989 ग्रुप C और 5488 ग्रुप D पदों पर होगी नियुक्ति

कमीशन ने बताया कि नई भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है, जो एक महीने तक चलेगी। इसमें 2989 ग्रुप C और 5488 ग्रुप D के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

अधिकारी ने कहा, “हम एक-दो दिनों में लगभग 3,500 दूषित गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची अपलोड करने की उम्मीद कर रहे हैं। यह नई भर्ती परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। हम न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि 2016 की ग्रुप C और D पात्र उम्मीदवारों की सूची (panel) पहले ही रद्द हो चुकी है, इसलिए नई परीक्षा आयोजित करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है।

अधिकारी ने कहा, "2016 की परीक्षा के दूषित गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति नई भर्ती परीक्षा में शामिल न हो सके।"

विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम नवंबर में संभव

आयोग हाल में आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणामों को नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में चरणबद्ध तरीके से प्रकाशित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed