WBPSC Veterinary Officer Bharti 2023: पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
WBPSC Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल में पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आज ही आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पदों का विवरण- वेतनमान
उम्मीदवार एक मार्च से आठ मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने पशु संसाधन विकास विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार में पशु चिकित्सा अधिकारियों की कुल 158 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर -16 (56,100 - 1,44,300 रुपये) है।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से योग्य उम्मीदवारों, या पहले से ही सरकार या किसी वैधानिक निकाय या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान की सेवा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
शैक्षिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन (बी.वी.एससी. और ए.एच.) या पशु चिकित्सा विज्ञान (बी.वी.एससी.) में डिग्री हो।
राज्य सरकार या भारत सरकार के किसी कानून के तहत स्थापित एक पशु चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण।
बंगाली या नेपाली का ज्ञान - मौखिक और लिखित दोनों।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 210 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। पश्चिम बंगाल और पीडब्ल्यूडी के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
- कैंडिडेट्स कॉर्नर सेक्शन के तहत 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत और संपर्क विवरण का उपयोग करके फॉर्म भरें और अपना एनरोलमेंट नंबर जनरेट करें।
- नामांकन संख्या पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
- पद के लिए आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।