फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WB TET Result 2021 To Be Announced Before Durga Puja, 18000 posts will be filled before 2022

पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा: दुर्गा पूजा से पहले आएगा परिणाम, 10 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

Fri, 02 Jul 2021 04:13 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Jul 2021 04:13 PM IST
सार

दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
WB TET Result 2021 To Be Announced Before Durga Puja, 18000 posts will be filled before 2022
WB TET 2021

विस्तार

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अक्तूबर में दुर्गा पूजा से पहले डब्ल्यूबी टीईटी का परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि इस बार लगभग 2.5 लाख अभ्यर्थी जनवरी 2021 में आयोजित पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। 

विज्ञापन

2022 तक 18000 पदों पर होंगी भर्तियां
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मेरिट लिस्ट की मूल्यांकन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता पर जोर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पहले ही बताया था कि उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 5 से 8) और प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 4) में 10,500 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर में दुर्गा पूजा से पहले पूरी हो जाएगी। वहीं मार्च 2022 तक प्राथमिक शिक्षकों के करीब 7,500 और पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

पढ़ें - सीबीएसई 10वीं बोर्ड: टैबुलेशन की प्रक्रिया पूरी, इस दिन आ सकता है परिणाम, पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जारी होंगे मॉडल आंसर
माणिक भट्टाचार्य ने बताती हैं कि डब्ल्यूबी टीईटी परिणाम 2021 के प्रकाशन से पहले प्रश्नों के मॉडल आंसर उपलब्ध कराए जाएंगे। भट्टाचार्य ने 2014 के टीईटी उम्मीदवारों की काउंसलिंग पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया अगले मंगलवार से शुरू की जाएगी। 

क्या था 2014 का मामला?
बता दें कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी क्योंकि फरवरी में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था। याचिका उन उम्मीदवारों द्वारा दायर की गई थी जिन्होंने बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची में उनके नाम शामिल नहीं होने के बाद विसंगतियों का दावा किया था। उच्च न्यायालय ने बाद में WBCSSC (पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि मेधावी उम्मीदवारों को नहीं छोड़ा जाए और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश एनएचएम भर्ती : 2800 नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed