फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Uttar pradesh Recruitment 2024: for UP panchayat assistant, applications will start from june 15

UP Recruitment 2024: यूपी में पंचायत सहायक के पदों पर निकली बंपर भर्ती; 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

Mon, 10 Jun 2024 10:30 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 10 Jun 2024 10:30 AM IST
सार

UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग, जल्द ही यूपी पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पंचायत पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती जुड़ी सभी जानकारी उम्मीदवार नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Uttar pradesh Recruitment 2024: for UP panchayat assistant, applications will start from june 15
UP Panchayat Sahayak Bharti 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: उत्तरप्रदेश पंचायतीराज विभाग ने पंचायती सहायक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में सहायक/अकाउंटेंट- डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को भरा जाएगा। ऐसे युवा जो केवल 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (panchayatiraj.up.nic.in.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4821 पदों को भरना है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 जून, 2024 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 है। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया होना आवश्यक है और साथ ही उम्मीदवार का उसी ग्राम सभा का निवासी होना चाहिए जिस ग्राम सभा के लिए वो आवेदन कर रहा है।

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान की खासियत ये है कि इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। सभी श्रेणी के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- panchayatiraj.up.nic.in. 
  • अब वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद यूपी पंचायत सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ भर्ती 2024  पर जाएं।   
  • इसके बाद अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed