UTET Apply Online 2021: टीईटी की आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है जारी इन उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा आवेदन करने का मौका
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।
विस्तार
अगर आप भी सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं और उससे जुड़ी सभी जरूरी योयताएं भी रखते हैं तो अब आपका यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। आपको बता दें कि बीते 1 सितंबर से उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि टीईटी परीक्षा में आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। ऐसे में टेट करने वाले सभी उम्मीदवारों को जल्द से जल्द इस एग्जाम के लिए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।इस परीक्षा से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज़िट करना होगा। इसके अलावा आज हम आपको इस आर्टिकल में परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता, एग्जाम पैटर्न, फीस से साझा करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले अगर एक प्रतियोगी छात्र हैं और SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अभी सफलता के TET Champion Course-Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।
जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई
अगर आप भी यूके टीईटी एग्जाम में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए अभ्यर्थी को उत्तराखंड टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर और जरूरी डीटेल्स को भरकर लॉग-इन करना होगा। साथ ही संबंधित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने के बाद फीस जमा कर आवेदन फॉर्म को सब्मिट पर क्लिक करें।
अपने आने वाले TET परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता
प्राइमरी लेवल पर:
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) के बाद 04 साल का बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन कोर्स यानी बीईबीएड, डीएलएड या डीएड होना चाहिए।
अपर लेवल के लिए:
ग्रेजुएशन और एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा (बीटीसी या डीएलएड)। या बीए के साथ बीएड, एलटी या शिक्षा शास्त्री परीक्षा पास की हो। या हायर एजुकेशन के साथ शिक्षा शास्त्र में 04 साल का एलिमेंट्री एजुकेशन कोर्स (बीएलएड)।
इस एग्जाम से जुड़ी अन्य अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। साथ ही शैक्षिक योग्यता के इस पड़ाव को पूरा न करने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा में आवेदन करने के पात्र नहीं माने जाएंगे।
कैसे शुरू करें अपनी परीक्षा की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app