Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UTET Answer Key 2021: UBSE likely to release Paper 1, Paper 2 answer keys soon, see how to calculate marks

UTET Answer Key 2021: जल्द जारी होगी उत्तर कुंजी, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं अपने अंकों की गणना

Sat, 27 Nov 2021 01:06 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 27 Nov 2021 01:06 PM IST
सार

UTET Answer Key 2021: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, यूबीएसई जल्द ही उत्तर कुंजी जारी करेगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां, यदि कोई हो, उठाने के लिए 2 से 4 दिनों का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
UTET Answer Key 2021: UBSE likely to release Paper 1, Paper 2 answer keys soon, see how to calculate marks
UTET 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, यूबीएसई जल्द ही पेपर 1 और पेपर 2 के लिए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूटीईटी उत्तर कुंजी 2021 जारी करेगा। बता दें कि यह परीक्षा 26 नवंबर, 2021 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com या ubse.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

दो सत्रों में आयोजित हुई थी परीक्षा
परीक्षा दो सत्रों में पेपर 1 और पेपर 2, पूर्वाह्न और दोपहर में आयोजित की गई थी। प्रत्येक सत्र की अवधि 2 घंटे 30 मिनट थी। आधिकारिक यूटीईटी उत्तर कुंजी 2021 अभी जारी नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न कोचिंग संस्थानों ने पहले ही अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियां उठाने के लिए दिया जाएगा इतना समय
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां, यदि कोई हो, उठाने के लिए 2 से 4 दिनों का समय दिया जाएगा। परिणाम और अंतिम UTET उत्तर कुंजी 2021 पूरी तरह से उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर आधारित होगी।

विज्ञापन

यूटीईटी उत्तर कुंजी 2021: अनुमानित अंकों की गणना कैसे करें

  • परीक्षा में एक-एक अंक के 150 प्रश्न होते हैं, पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए 150 अंक हो जाते हैं।
  • प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं।
  • UTET परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
  • उम्मीदवार 150 में से सही प्रयासों की संख्या की गणना करके यूटीईटी स्कोर की गणना कर सकते हैं।

यूटीईटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
एडमिट कार्ड 22 नवंबर, 2021 को जारी किया गया था। यूटीईटी पेपर 1 कक्षा पहली से छठवीं के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जबकि पेपर 2 कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए आयोजित किया गया था। परीक्षा 39000 से अधिक उम्मीदवारों के साथ सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। यूटीईटी उत्तर कुंजी 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed