UPUMS Recruitment: फॉर्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर सहित 82 पदों पर आवेदन करने की समयसीमा बढ़ी; इस दिन तक भरें फॉर्म
UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस ने सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, फॉर्मासिस्ट सहित 82 पदों पर आवेदन करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPUMS Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस (यूपीयूएमएस) ने सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, फॉर्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की समयसीमा 24 अगस्त, 2024 निर्धारित की गई थी। हालांकि, अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि और रिक्ति विवरण
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 4 सितंबर, 2024 तक इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 82 पदों को भरना है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट : 30 पद
- स्टेनोग्राफर : 30 पद
- जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर : 03 पद
- फॉर्मासिस्ट ग्रेड -2: 10 पद
- जूनियर फिजियोथरेपिस्ट - 05 पद
- जूनियर ऑक्युपेशन थेरेपिस्ट- 04 पद
पात्रता मानदंड
यूपीयूएमएस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ने पदानुसार 10+2, बीफार्मा, संबंधित क्षेत्र से बैचलर डिग्री प्राप्त किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लोगों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in. पर जाएं।
- अब रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर " What's New" पर क्लिक करें। इसके बाद 'Multiple Post Recruitment 2024' की लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया रजिस्ट्रेशन लॉगइन आईडी बनाएं। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना शुरू करें।
- सभी डिटेल्स को ध्यान से भरें और फीस पेमेंट से पहले सारी डिटेल्स अच्छे से पढ़ लें। अब रजिस्ट्रेशन फीस पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।