फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET Exam 2021: To be held on November 28, these topics related to environmental science must be practiced, many important questions can be found in the question paper-safalta

UPTET Exam 2021: 28 नवंबर को होने वाले टेट में पर्यावरण विज्ञान से जुड़े इन टॉपिक्स का जरुर करना होगा अभ्यास, प्रश्नपत्र में मिल सकते हैं कई महत्वपूर्ण सवाल

Mon, 22 Nov 2021 11:21 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 22 Nov 2021 11:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस एग्जाम में  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट जल्द से जल्द जारी किए जाने वाले हैं।   

विज्ञापन
UPTET Exam 2021: To be held on November 28, these topics related to environmental science must be practiced, many important questions can be found in the question paper-safalta
uptet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी  द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 28 नवंबर 2021 को दो पालियों में सम्पन्न होनी है। इस एलिजिबिल्टी टेस्ट में लगभग 13 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसमें से करीब आठ लाख ऐसे अभ्यर्थी भी होंगे,  जो जूनियर व प्राइमरी दोनों लेवल के एग्जाम में शामिल होंगे। अनुमान है कि इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र 20 नवंबर 2021 से पहले जारी किए जा सकते हैं।  एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी व परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा नियामक प्राधिकारी  उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही सफलता डॉट कॉम के जरिए यूपीटीईटी में बैठने वाले स्टूडेंट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले खास फ्री प्रैक्टिस बैच की भी मदद ले सकते हैं। इस निशुल्क  बैच को ज्वॉइन करने के लिए FREE UPTET Mock Test- Attempt Here पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन

इन टॉपिक्स का जरूर करें अभ्यास:

·         जीवित जीव: पौधों और जानवरों का संगठनात्मक स्तर, राज्य पुष्प, राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी, राज्य पशु, जैव विविधता, खरीफ और रबी फसलों का ज्ञान, आरक्षित वन और वन्य जीवन का ज्ञान, पौधों और जानवरों की प्रजातियों का संरक्षण।

विज्ञापन

·         व्यक्तिगत स्वच्छता: संतुलित आहार और इसका महत्व, हमारे शरीर के बाहरी अंग और उनकी सफाई, शरीर के आंतरिक अंगों की सामान्य जानकारी, सामान्य रोग। (गैस्ट्रोएंटेराइटिस, अमीबासिस, एनीमिया, फ्लोरोसिस, मलेरिया, डेंगू), उनके कारण और रोकथाम के तरीके , पल्स पोलियो अभियान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

·         मौसम और जलवायु: वायु, जल, जंगल, आर्द्रभूमि और रेगिस्तान, राज्य में ऊर्जा के नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय संसाधन और उनके संरक्षण की अवधारणा, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण, मौसम और जलवायु, जल चक्र का ज्ञान। 
·         पदार्थ और ऊर्जा: पदार्थों के सामान्य गुण (रंग, अवस्था, लचीलापन, विलेयता) विभिन्न प्रकार के ईंधन, दैनिक जीवन में ऊर्जा के अनुप्रयोग, प्रकाश के स्रोत, ऊर्जा के प्रकार और एक रूप में दूसरे में परिवर्तन, प्रकाश के सामान्य गुण। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड  

·         उम्मीदवार UPTET 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। 
·         होमपेज पर दिए गये एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
·         इसके बाद कैंडिडेट्स के सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर फॉर्म को सबमिट कर लें।
·         अभ्यर्थी की स्क्रीन पर उसका UPTET Hall Ticket 2021 का नया विकल्प दिखाई देगा।  
·         उम्मीदवार इसका चुनाव करते हुए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें। 

UP-TET की करें घर बैठे फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed