फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET Exam 2021: This time the number of applicants in UPTET has increased a lot, know how many candidates have been successful in the last few exams-safalta

UPTET Exam 2021: इस बार काफी बढ़ गई है UPTET में आवेदकों की संख्या, जानें पिछली कुछ परीक्षाओं में सफल हुए हैं कितने अभ्यर्थी

Thu, 11 Nov 2021 11:48 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 11 Nov 2021 11:48 AM IST
सार

UPBEB द्वारा 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस बार इस परीक्षा में 21 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
UPTET Exam 2021: This time the number of applicants in UPTET has increased a lot, know how many candidates have been successful in the last few exams-safalta
परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। 28 नवंबर को 2 शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए परीक्षाकेंद्रों के चयन का काम अपने आखिरी दौर में पहुँच चुका है। इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद 17 नवंबर तक इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इसमें या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UPTET Mock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस साल काफी बढ़ गई है आवेदकों की संख्या :

UPBEB द्वारा 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली UPTET में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछले UPTET की तुलना में काफी बढ़ गई है। दरअसल इस बार UPTET में शामिल होने के लिए तकरीबन 21.62 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कई अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि इससे पहले 2019 में आयोजित हुई UPTET में 16 लाख और 2018 में आयोजित हुई इस परीक्षा में तकरीबन 11 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन

पिछली परीक्षाओं में कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल :

UPTET का आयोजन इससे पहले 2019 में किया गया था और उस समय इस परीक्षा में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। UPTET 2019 में 16 लाख अभ्यर्थियों में से 3.54 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जबकि, 2018 में आयोजित की गई UPTET में 11 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इसमें से 3.86 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंक लाने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन तक जारी होगा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed