एक दुनिया और जहाँ कोई रीटेक नहीं,
दर्द असली जुबां पर उफ़ नहीं लाते हैं।
सरहद पर सीना तान बर्फीली हवाओं में,
दुश्मन को पल भर में धूल चटाते हैं।
कोई कैमरा न होता बस देशप्रेम वश,
खुद जागकर हमको चैन से सुलाते हैं।
बंदूक की गोलियों से विचलित हुए बिना
असली विस्फोट के समक्ष भी मुस्कुराते हैं।
चोटियों पर, जहाँ साँस लेना भी मुश्किल है,
वहाँ पर भी हँस-हँस समय वो बिताते हैं।
घर के जरूरतों को सीने में दफन किए
भारत माता का कुँवर मान वो बढ़ाते हैं।
-संदीप सिंह कुँवर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X