फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET 2021: Waiting for admit card is about to end, job opportunity can be found soon after successful, know how-safalta

UPTET 2021: एडमिट कार्ड का इंतजार होने वाला है समाप्त, सफल होने के तुंरत बाद मिल सकता है नौकरी का मौका, जानिए कैसे

Tue, 16 Nov 2021 09:13 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 16 Nov 2021 09:13 AM IST
सार

UPTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। यह परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जानी है और इसमें 21.62 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
UPTET 2021: Waiting for admit card is about to end, job opportunity can be found soon after successful, know how-safalta
uptet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसमें हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इस बार इसका आयोजन 28 नवंबर को किया जाना है और इसमें 21.62 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेने वाले हैं। UPBEB ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। 28 नवंबर को 2 शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी UPTET या अन्य किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UPTET Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड का इंतजार होने वाला है समाप्त :

UPTET 2021 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। दरअसल इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 17 नवंबर को अपलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस तारीख के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए

विज्ञापन

सफल होने के तुंरत बाद मिल सकता है नौकरी करने का मौका :

UPTET 2021 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य में शिक्षकों के 50 हजार से भी अधिक पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। दरअसल राज्य में इस वक्त शिक्षकों के 50 हजार से भी अधिक पद खाली हैं और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनपर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर UPBEB ने जिस रफ्तार से UPTET की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने का ऐलान किया गया है, उसे देखकर लगता है कि शिक्षकों की इस भर्ती में इस साल UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भी हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त UPTET, CTET जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं समेत SSC GD, UP SI, यूपी लेखपाल जैसी कई प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed