फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC UP Lekha Parikshak UP Lekha Sahayak recruitment 2023 apply online at upsssc.gov.in

UPSSSC Recruitment 2023: यूपीएसएसएससी ऑडिटर पदों पर भर्ती का मौका,जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Sun, 16 Jul 2023 05:56 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 05:56 PM IST
सार

UPSSSC Recruitment 2023: यूपीएसएसएससी ऑडिटर भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। 530 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अगस्त 2023 तक है।

विज्ञापन
UPSSSC UP Lekha Parikshak UP Lekha Sahayak recruitment 2023 apply online at upsssc.gov.in
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखा परीक्षक और यूपी लेखा सहायक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अगस्त 2023 तक है। इसके साथ ही शुल्क भुगतान और फॉर्म संशोधित करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त 2023 है।

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment पदों का विवरण

यूपीएसएसएससी की इस भर्ती के तहत कुल 530 रिक्तियों को भरना है। इसमें यूपी लेखा परीक्षा के 529 पद और यूपी लेखा सहायक के लिए 01 पद जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment आवेदन शुल्क

यूपीएसएसएससी ऑडिटर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ई-चालान का उपयोग करके स्टेट बैंक कलेक्ट के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके अलावा वीजा, मास्टरकार्ड, रूपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

ऑडिटर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.कॉम/ अकाउंटिंग में पीजी और ओ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए।
सहायक अकाउंटेंट के लिए बी.कॉम/ अकाउंटिंग में पीजी और ओ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए। 

UPSSSC Recruitment आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी उम्मीदवार को आयु में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

UPSSSC Recruitment चयन प्रक्रिया

  • यूपी पीईटी- 2022 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

  • मुख्य लिखित परीक्षा

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

UPSSSC Recruitment वेतनमान

ऑडिटर पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर 5 के मुताबिक 29200 से 92300 रुपये वेतन मिलेगा। जबकि सहायक अकाउंटेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 4 के मुताबिक 25500 से 81100 रुपये वेतन मिलेगा।

UPSSSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • अब होमपेज पर, यूपीएसएसएससी ऑडिटर एप्लिकेशन फॉर्म 2023 लिंक पर जाएं।

  • आब सभी फील्ड सही तरीके से भरें।

  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन पत्र जमा करें।

  • यूपीएसएसएससी लेखा परीक्षा आवेदन पत्र 2023 का भुगतान करें।

  • पावती रसीद डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed