{"_id":"679326f5af0b34442d0026e1","slug":"upsssc-up-junior-analyst-medicine-drugs-recruitment-2024-city-information-slip-released-download-it-here-2025-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC 2024: दो भर्ती परीक्षा के लिए शुल्क संबंधी नोटिस, जूनियर विश्लेषक भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSSSC 2024: दो भर्ती परीक्षा के लिए शुल्क संबंधी नोटिस, जूनियर विश्लेषक भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी
Fri, 24 Jan 2025 11:10 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:10 AM IST
सार
UPSSSC 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज जूनियर विश्लेषक (ड्रग) भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी हैं। परीक्षा 2 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
UPSSSC Junior Analyst Exam City Slip
- फोटो : freepik
विस्तार
UPSSSC 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर विश्लेषक (ड्रग) के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
शहर सूचना पर्ची की मदद से उम्मीदवार परीक्षा स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकते हैं।
विज्ञापन
शहर सूचना पर्ची की मदद से उम्मीदवार परीक्षा स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 फरवरी को होगी परीक्षा
यूपीएसएसएससी जूनियर विश्लेषक (ड्रग) भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य कुल 361 रिक्त पदों को भरना है। परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा मूल्यांकन शामिल है।जल्द आएगा एडमिट कार्ड
ध्यान दें कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड के रूप में मान्य नहीं होगी। प्रवेश पत्र के बारे में आयोग जल्द ही सूचना जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे।सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का शुल्क
आयोग के विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024 के तहत सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के पदों के लिए चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस विज्ञापन के अंतर्गत मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम 24 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा की तारीख 16 फरवरी 2025 सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।इस संबंध में आयोग द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए 5169 अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।