UPSSSC Recruitment 2024: यूपी में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों निकली भर्ती; आवेदन से पहले पढ़ें जरूरी विवरण
UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होम्योपैथी सचिवालय में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती से जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Homeopathic Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यूपीएसएसएससी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 400 के आस-पास होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे, वे इन पदों के लिए 20 जून से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in. पर जाना होगा।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 397 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2024 है।
आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों नियमानुसार को आयु में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
- इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदावरों को मान्यता प्राप्त विद्यालय से विज्ञान वर्ग में 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पीईटी परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा, 2 वर्ष का होम्योपैथिक फार्मासिस्ट में डिप्लोमा होना चाहिए।
- उम्मीदवार का होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में रजिस्टर होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। दूसरे चरण में अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन होगा। इसके बाद अंतिम चरण में अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा।
आवेदन शुल्क
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन कर रहे सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in.पर जाएं।
- अब आधिकारिक वेबसाइट पर Advertisment पर क्लिक करें।
- इसके बाद दिए गए Homeopathic Pharmacist Advt No. 09-Exam/2024 Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- अब Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।