UPSSSC Recruitment 2022: यूपीएसएसएससी में आईटीआई के 2,504 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
विस्तार
सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी आईटीआई प्रशिक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक का समय मिला है।
इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा जरूर उत्तीर्ण की होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। वह पिछली परीक्षा के प्रश्न पत्र व सैंपल पेपर के माध्यम से भी लिखित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें। भर्ती से जुड़े विवरण, आवेदन प्रक्रिया, वेतन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क संबंधित जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें और फिर आवेदन करें। उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन शुल्क जमा कराने से संबंधित विवरण भी उपलब्ध कराया गया है। जिससे अभ्यर्थी बड़े आराम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Recruitment 2022 रिक्ति विवरण
- सामान्य - 1042
- ईडब्ल्यूएस - 211
- ओबीसी - 681
- अनुसूचित जाति - 526
- एसटी - 44
- कुल पद - 2504
UPSSSC Recruitment 2022 प्रशिक्षक पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब उम्मीदवार पंजीकरण के लिए लॉग इन पर क्लिक करें।
- अब अपनी पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आपका विवरण आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब अपनी शैक्षिक योग्यता भरें और अंत में सत्यापन कोड दर्ज करना होगा।
- योग्यता के बाद अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अब उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।