फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   upsssc recruitment 2016

UPSSSC में 12वीं पास की भर्ती, अमीन और अहलमद के पद खाली

Mon, 30 May 2016 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 11:54 AM IST
सार

  • अमीन के 124 और अहलमद के 28 पदों पर भर्ती
  • न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन

विज्ञापन
upsssc recruitment 2016
अमीन के 124 और अहलमद के 28 पदों पर भर्ती

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 152 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी विज्ञप्ति के तहत अमीन के 124 और अहलमद के 28 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार को मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट का प्रावधान है। इन पदों पर वेतनमान के तौर पर चयनित आवेदकों को 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह और 1,900 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

02 जून तक कर सकते हैं आवेदन

upsssc recruitment 2016
02 जून तक कर सकते हैं आवेदन - फोटो : getty
निर्धारित पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप को भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार 02 जून, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लॉगऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed