फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET Result 2021: know when result will be declared, what to do after result

UPSSSC PET Result: कब जारी होगा PET का परिणाम? रिजल्ट देखने के लिए करना होगा ये जरूरी काम

Sat, 18 Sep 2021 07:52 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Sep 2021 07:52 PM IST
सार

UPSSSC PET Result 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। आयोग की ओर से परिणाम जल्द जारी करने की तैयारियां जोरो से चल रही हैं।

विज्ञापन
UPSSSC PET Result 2021: know when result will be declared, what to do after result
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा 24 अगस्त को हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का परिणाम घोषित होने वाला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर के आखिर तक परिणाम जारी हो सकता है। उत्तर प्रदेश में ग्रुप C के पदों पर निकाली जाने वाली नई भर्तियों में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए ये एग्जाम पास होना जरूरी है। आयोग द्वारा PET 2021 का आयोजन साल 2021 में पहली बार किया गया है इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 18 लाख उम्मीदवारों की नजरें इसके रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। दोनों पालियों में शामिल हुए स्टूडेंट्स को बेसब्री से परिणाम का इंतजार बना हुआ है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेट पाने के लिए अभ्यर्थियों को यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में होने वाली यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आज ही सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल राजस्व लेखपाल कोर्स बैच से जुड़ सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहद ही मजबूत बना सकते हैं। 

विज्ञापन

जान लें कैसे देख पाएंगे परीक्षा परिणाम 
उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET Exam 2021) का रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर अभ्यर्थी को अपना व्यक्तिगत रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना पड़ सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को एग्जाम में प्राप्त हुआ अंतिम स्कोर दिखाई पड़ जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी नही मिली है। आधिकारिक जानकारी के जारी होने के बाद इस प्रक्रिया को पुन: स्पष्ट कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को होगा बड़ा नुकसान 
जिन अभ्यर्थियों ने PET 2021 में हिस्सा नहीं लिया है, वे UPSSSC द्वारा मार्च 2022 तक आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल के 7882 पदों ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। 

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप यूपी SI, यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको अभी सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें Safalta-app और इन प्रतियोगी कोर्सेस से जुड़कर अपने  सिलेक्शन को पक्का बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed