UPSSSC PET Result 2021: अगर आप भी फंसे हैं PET के पर्सेंटाइल और परसेंटेज के पेंच में तो यहां दूर होगी उलझन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही राजस्व लेखपाल भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने प्रदेश में इस साल से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लागू प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने 99.99 पर्सेंटाइल तक अंक हासिल किए हैं। लेकिन कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जिन्हें स्कोरकार्ड में दिए गए पर्सेंटाइल अंकों को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है। वो पर्सेंटेज और पर्सेंटाइल में अंतर नहीं समझ पा रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में पर्सेंटाइल और परसेंटेज से जुड़ी पूरी बात विस्तार से साझा की जा रही है। अनुमान है कि इसे समझने के बाद छात्रों का कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा। इस पात्रता परीक्षा के रिजल्ट का लंबे समय से अभ्यर्थियों को इंतजार था क्योंकि पीईटी में हासिल किए गए अंकों के आधार पर ही उन्हें सरकारी नौकरी के लिए होने वाली कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। यही वजह है कि यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नौजवानों के बीच इस एग्जाम का काफी महत्व था। आपको बता दें कि यूपीएसएसएससी द्वारा जल्द ही राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती आयोजित होगी जिसमें पीईटी के नंबरों के आधार पर ही युवाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत नवंबर माह में होने की उम्मीद है। ऐसे में पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की पक्की तैयारी करने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही खास ई बुक्स के सेट की FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now मदद ले सकते हैं।
ऐसे समझें क्या होता है परसेंटेज व पर्सेंटाइल में अंतर
प्रतियोगी उम्मीदवारों को बता दें कि परसेंटेज व पर्सेंटाइल में बहुत ही सूक्ष्म अंतर होता है। इसे ऐसे आसानी से समझा जा सकता है। मान लीजिए 100 अंकों की परीक्षा में किसी अभ्यर्थी के 60 अंक आते हैं तो ऐसे में उस उम्मीदवार को परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होते हैं जबकि 100 अंकों के उसी एग्जाम में यदि किसी अभ्यर्थी को 60 अंक मिलते हैं तो उस एग्जाम में अभ्यर्थी के पर्सेंटाइल अंक 60 नहीं होंगे। इसके लिए परीक्षा में बैठने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या का पता होना चाहिए। जैसे 100 अंकों की एक परीक्षा में 1000 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें किसी स्टूडेंट्स ने 60 अंक प्राप्त किए और उसी एग्जाम में 299 और ऐसे छात्र हैं जिन्होंने भी 60 नंबर हासिल किए हैं। यानि अब 60 अंक प्राप्त न करने वाले छात्रों की कुल संख्या 700 हो जाएगी। अब 700x100 का 1000 से भाग देने पर 70 नंबर प्राप्त होंगे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उस कैंडिडेट्स ने परीक्षा में 70 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं जबकि प्रतिशत में उसे 60 अंक या 60 फीसदी मिलें हैं।
सफलता के साथ करें तैयारी
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे ढेरों कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता इन दिनों लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई खास बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है जिनसे आप सफलता ऐप के द्वारा भी जुड़ सकते हैं तो देर किस बात की अभी अपने फोन में डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी शुरू कर दें।