UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी में आवेदन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत अप्लाई
UPSSSC PET Online Form 2022 Last Date: आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती पात्रता परीक्षा के लिए आवदेन प्रक्रिया बुधवार, 27 जुलाई को बंद कर दी जाएगी है।
विस्तार
UPSSSC UP PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPPET), 2022 के लिए आवेदन का आखिरी है। आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती पात्रता परीक्षा के लिए आवदेन प्रक्रिया बुधवार, 27 जुलाई को बंद कर दी जाएगी है।
जिन उम्मीदवारों को इस साल प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, 2022 में शामिल होने की इच्छा है, वे इस नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस अधिसूचना में पीईटी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
UP PET 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कर जमा कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित होंगे। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार 28 जून, 2022 से हो गई थी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई, 2022 को निर्धारित की हुई है।
UP PET 2022: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने के प्रारंभ होने की तिथि : 28 जून, 2022 -
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि : 27 जुलाई, 2022 -
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि : 03 अगस्त, 2022
UP PET 2022: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम 10वीं पास या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही सामान्य और ओबीसी वर्ग को 185 रुपये, एससी और एसटी वर्ग को 95 रुपये और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
UP PET 2022: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Notifications/Advertisements के सेक्शन में जाएं।
- अब प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का नोटिस दिखाई देगा।
- यहां Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- इसके बाद अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।
- यहां अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।