फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2021: Will the form have to be filled again for the recruitment of Lekhpal or will the PET registration will work-safalta

UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2021 : क्या लेखपाल भर्ती के लिए फिर से भरना होगा फॉर्म या PET के रजिस्ट्रेशन से चल जाएगा काम, जानिए क्यों इस प्वॉइंट की हो रही चर्चा

Wed, 21 Jul 2021 05:21 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 21 Jul 2021 05:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में PET के बाद लेखपाल के 8000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकल सकती हैं। इन भर्तियों का आयोजन UPSSSC द्वारा करवाया जाएगा और इसमें शामिल होने के लिए PET पास होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2021: Will the form have to be filled again for the recruitment of Lekhpal or will the PET registration will work-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए 20 अगस्त को परीक्षा होनी है। इस बीच अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल भर्ती का भी इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में अब लेखपाल के पदों पर भर्तियां करवाने का जिम्मा UPSSSC को दिया गया है। UPSSSC को लेखपाल के पदों पर भर्तियां करवाने का जिम्मा मिलने के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि आयोग PET का आयोजन करवाने के तुरंत बाद लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी कर सकता है। अगर आप भी  पीईटी और लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अपनी पढ़ाई के लिए बढ़िया स्टडी मटीरियल खोज रहे हैं तो आपको तुरंत ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री ई-बुक्स का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। इन ई-बुक्स को खास आपकी तैयारी के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।

विज्ञापन

क्या फिर से करना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन : 

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली ग्रुप C की सभी भर्तियों के लिए PET में उतीर्ण होना जरूरी है। इस बार UPSSSC द्वारा PET के बाद लेखपाल के पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी और इसमें भी शामिल होने के लिए PET में उतीर्ण होना जरूरी है। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें लेखपाल भर्ती के लिए फिर से आवेदन करना होगा या PET के रजिस्ट्रेशन से ही उनका काम चल जाएगा।

विज्ञापन

इस संदर्भ में अभी तक मौजूद जानकारी के मुताबिक UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले PET में रजिस्ट्रेशन के बाद भी अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा। हालांकि इसके संबंध में ज्यादा जानकारी लेखपाल भर्ती के लिए नोटफिकेशन निकलने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पदों पर निकल सकती हैं भर्तियां :

UPSSSC द्वारा लेखपाल के कितने पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी, इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं आई है। लेकिन राज्य में अभी लेखपाल के लगभग 8000 पद खाली हैं इसलिए आयोग लेखपाल के लगभग 8000 पदों पर भर्तियां निकाल सकता है। UPSSSC द्वारा लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन PET आयोजित करवाने के बाद जारी किया जाएगा।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD, AFCAT समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर और पक्की तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहे हैं जिनमें आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज , फ्री मॉक टेस्ट समेत अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed