फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Exam 2021: After PET, thousands of recruitment will come out in this department, know which candidates can get a chance to appear in it without giving PET-safalta

UPSSSC PET Exam 2021 : PET के बाद इस विभाग में निकलेंगी हजारों भर्तियां, जानें किन अभ्यर्थियों को मिल सकता है बिना PET दिए इसमें शामिल होने का मौका

Tue, 20 Jul 2021 06:39 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 20 Jul 2021 06:39 PM IST
सार

UPSSSC द्वारा आयोजित होने वाले PET के बाद उत्तर प्रदेश के कई विभागों में भर्तियां निकल सकती हैं। इन भर्तियों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 9000 से अधिक पदों पर भी भर्ती होगी।

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021: After PET, thousands of recruitment will come out in this department, know which candidates can get a chance to appear in it without giving PET-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसमें 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा PET का आयोजन पूरे राज्य में 20 अगस्त को दो पालियों में करवाया जाएगा। दरअसल राज्य में PET के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं और इन भर्तियों में शामिल होने के लिए PET पास होना अनिवार्य है। PET के बाद UPSSSC जिन भर्तियों का आयोजन करने वाली है उन भर्तियों में सबसे ज्यादा सीटों वाली भर्ती राज्य के स्वास्थ्य विभाग में निकलने वाली हैं। अगर आप भी इस PET में या अन्य किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपको अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन

PET के बाद जल्द होगा कई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन :

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाने के बाद UPSSSC जल्द ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 9000 से अधिक पदों और राजस्व परिषद में लेखपालों के लगभग 8000 पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटफिकेशन जारी कर सकता है। इन भर्तियों की खास बात यह है कि इनमें केवल PET में शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को मिल सकती है छूट :

राज्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिन 9000 से अधिक पदों पर UPSSSC द्वारा भर्ती की जानी है उनमें शामिल होने वाले कुछ अभ्यर्थियों को PET से छूट मिल सकती है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में पहले से नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) में संविदा पर तैनात ANM को इस भर्ती में शामिल होने के लिए PET में शामिल नहीं होना पड़ेगा और वो बिना PET दिए भी भर्ती में शामिल हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफ़लता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में UPSSSC PET, SSC GD, SBI क्लर्क, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed