फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC 2021: UPSSSC has to recruit more than 50 thousand posts, know in which recruitment PET pass candidates can be included in the next one year-safalta

UPSSSC 2021: 50 हजार से भी अधिक पदों पर UPSSSC को करनी हैं भर्तियां, जानें PET पास अभ्यर्थी अगले एक साल में किन भर्तियों में हो सकेंगे शामिल

Thu, 18 Nov 2021 11:33 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 18 Nov 2021 11:33 AM IST
सार

UPSSSC द्वारा आयोजित की गई PET के आधार पर राज्य में 50 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती होनी है। ये भर्तियां राज्य के कई विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए होगी।
 

विज्ञापन
UPSSSC 2021: UPSSSC has to recruit more than 50 thousand posts, know in which recruitment PET pass candidates can be included in the next one year-safalta
upsssc

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2021 का स्कोरकार्ड जारी किया जा चुका है और अब अभ्यर्थी राज्य में होने वाली विभिन्न भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)राज्य में कई विभागों के 50 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां करने वाला है। इन भर्तियों की खास बात यह होगी कि इनमें सिर्फ PETमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। PET का स्कोरकार्ड 1 साल के लिए वैलिड है और इस दौरान UPSSSC जिन पदों पर भर्तियां कर सकती है,उसकी जानकारी निचे दी गई है। वहीं, अगर आप भी राज्य में PET के बाद लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं,तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

50 हजार से भी अधिक पदों पर होनी है भर्ती :

PET के परिणामों के आधार पर UPSSSC राज्य में 50 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करने वाली है। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क, लेखपाल,वनरक्षक , गन्ना पर्यवेक्षक और सहायक लेखाकार जैसे पदोंं पर की जाएंगी। इन भर्तियों में पदों के हिसाब से अलग अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी जाएगी,जिसकी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देख सकते हैं।

विज्ञापन

मार्च तक इन 22,794 पदों पर होनी है भर्ती :

UPSSSC ने मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक,आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ , एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने का ऐलान किया है। हालांकि,इनमें से कुछ भर्तियों के लिए परीक्षा अपने समय से पीछे हो गई है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि इनके लिए जनवरी और फरवरी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पदों के लिए एक साल के भीतर होगी परीक्षा :

उपरोक्त 22,794 पदों के अलावा UPSSSC बेसिक शिक्षा विभाग के 1055, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 500, विभिन्न विभागों में लिपिक के 7000,लेखा परीक्षक के 1303, ग्राम्य विकास के 1658, बाल विकास पुष्टाहार के 3448, नगर निकाय के 383 समेत अन्य कई पदों पर एक साल के भीतर भर्ती कर सकता है।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, UP लेखपाल समेत अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed