फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2021: Questions will come from senior secondary level and marks will be deducted for the wrong answers there, know these important things before appearing in PET, safalta

UPSSSC PET 2021: सीनियर सेकंडरी लेवल के आएंगे प्रश्न, तो वहीं गलत उत्तर देने पर कटेंगे अंक, PET में शामिल होने से पहले इन जरूरी बातों को जान लें आप

Fri, 30 Jul 2021 05:59 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 30 Jul 2021 05:59 PM IST
सार

UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले PET में नेगेटिव मार्किंग और अंको के नॉर्मलाइजेशन जैसी व्यस्था को लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: Questions will come from senior secondary level and marks will be deducted for the wrong answers there, know these important things before appearing in PET, safalta
UPSSSC PET Exam 2021 - फोटो : Safalta.com

विस्तार

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आयोजन में अब लगभग 20 दिनों का समय बचा है। ऐसे में इसमें शामिल हो रहे अभ्यथियों को अब परीक्षा की चिंता सताने लगी है। गौरतलब है कि राज्य में पहली बार 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है और इसमें शामिल होने के लिए लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए PET को अनिवार्य कर दिया गया है और UPSSSC अगले कुछ दिनों में बंपर भर्तियां निकालने वाली है। इसलिए अभ्यर्थियों का भविष्य बहुत हद तक अब PET में उनके प्रदर्शन के ऊपर निर्भर करता है। अभ्यर्थियों को PET में शामिल होने से पहले इस परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारियों पर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं और आपको बाकी बचे दिनों में बेहतर तैयारी करनी है, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
विज्ञापन


इन बातों का रखें खास ध्यान :
उत्तर प्रदेश में पहली बार PET का आयोजन हो रहा है, ऐसे में इस परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। 

परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग :
इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के मार्क्स काटे जाएंगे। इसलिए इसमें शामिल हो रहे अभ्यर्थियों का इस बात का खास ध्यान रखने की जरूरत है कि उनके उत्तर गलत ना हों। UPSSSC द्वारा PET के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।
विज्ञापन


इस स्तर के पूछे जाएंगे प्रश्न :
PET 2021 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 टॉपिक्स में से 9 टॉपिक्स के प्रश्नों के कठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। इन 9 टॉपिक्स में इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था : 
PET 2021 में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था लागू की जाएगी। गौरतलब है कि UPSSSC ने विगत कुछ वर्षों से एक से अधिक पालियों में आयोजित की जा रही परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था लागू की हुई है। PET 2021 का आयोजन भी 2 पालियों में होना है और इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में भी यह बात कही गई थी की इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था को लागू किया जाएगा। 


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
UPSSSC PET, SSC GD,  UP SI या अन्य किसी भी परीक्षा में आजकल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसलिए इन परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा जबरदस्त रूप से बढ़ी है। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट तथा एक्सपीरियंस फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ाया जाता है। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed