फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: It is not necessary for these exams to be conducted by UPSSSC, it is necessary to appear in PET, the commission has removed important information-safalta

UPSSSC PET 2021 : UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले इन परीक्षाओं के लिए जरूरी नहीं है PET में शामिल होना, आयोग ने निकाली महत्वपूर्ण सूचना

Tue, 27 Jul 2021 03:26 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 27 Jul 2021 03:26 PM IST
सार

UPSSSC ने मार्च 2022 तक आयोजित किए जाने वाले परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक UPSSSC मार्च 2022 तक 29,932 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन करेगा।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: It is not necessary for these exams to be conducted by UPSSSC, it is necessary to appear in PET, the commission has removed important information-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यर्थियों द्वारा लंबे समय से किए जा रहे मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मार्च 2022 तक आयोजित किए जाने वाले परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक UPSSSC राज्य में मार्च 2022 तक विभिन्न विभागों में लगभग 29,932 पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इनमें से कई परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होना आवश्यक है, तो वहीं कई परीक्षाओं के लिए PET आवश्यक नहीं है। गौरतलब है कि राज्य में पहली बार 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है। इस PET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भविष्य में UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। अगर आप भी इस PET में शामिल हो रहे हैं, तो कम समय मे बेहतर तैयारी के लिए आपको सफलता के क्रैकर कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

विज्ञापन

इन पदों पर होना है परीक्षा का आयोजन :

UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक वो राज्य में मार्च 2022 तक यानी अगले 8 महीनों में 29,932 पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इन 29,932 पदों में से विभिन्न विभागों के 22,794 पदों के लिए नई भर्तियां निकलेंगी और इनके लिए जल्द ही नोटफिकेशन जारी किया जाएगा। इन 22,794 पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए PET पास होना भी अनिवार्य है। तो वहीं विभिन्न विभागों के 7,138 पर आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए पहले ही आवेदन किया जा चुका है और इनमें शामिल होने के लिए PET पास होना अनिवार्य नहीं है।

विज्ञापन

बिना PET वाली 7,138 पदों के लिए इस माह में होगा परीक्षा का आयोजन :

UPSSSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग के 16 पदों के लिए भर्ती परीक्षा सितंबर में, अवर अभियंता संगणक व फोरमैन के 1477 पदों के लिए तथा सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन के 672 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अक्तूबर में, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी के 904 पदों के लिए तथा वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पदों के लिए भर्ती परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों के लिए तथा उप वास्तुविद के 489 पदों के लिए भर्ती परीक्षा जनवरी 2022, सम्मिलित तकनीकी सेवा के 486 पदों के लिए भर्ती परीक्षा फरवरी में और सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं वीडीओ व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा।

22,794 पदों के लिए इस माह में होगा परीक्षा का आयोजन :

PET के बाद निकलने वाली राजस्व लेखपाल के 7882 पदों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती परीक्षा नवंबर में और गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों तथा प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर भर्ती परीक्षाएं मार्च 2022 में आयोजित की जाएंगी। इन भर्ती परीक्षाओं में सिर्फ PET पास करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, UP SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed