फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2021 Final cutoff score will be ready after normalization you will also have a big impact safalta

UPSSSC PET 2021: नॉर्मलाइजेशन के बाद तैयार होगा फाइनल कटऑफ स्कोर, आपके ऊपर भी पड़ेगा बड़ा प्रभाव

Sat, 25 Sep 2021 02:28 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 25 Sep 2021 02:28 PM IST
सार

UPSSSC PET 2021: 24 अगस्त को आयोजित हुई PET के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। इस पात्रता परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 Final cutoff score will be ready after normalization  you will also have a big impact safalta
UPSSSC - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 24 अगस्त को पूरे राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित की गई थी और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। गौरतलब है की इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब इसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन UPSSSC ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET के परिणाम अक्टूबर महीने में घोषित किये जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर आप यूपी में होने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के इस फ्री कोर्स और ई बुक्स FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

नॉर्मलाइजेशन के बाद तैयार होगा फाइनल कट ऑफ 

PET 2021 में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को फाइनल स्कोर उनके अंको को नॉर्मलाइज करने के बाद मिलेगा और इस भर्ती के लिए फाइनल कट ऑफ स्कोर भी अंको के नॉर्मलाइजेशन के आधार पर तैयार होगा। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना में इस बात का उल्लेख है कि अगर यब परीक्षा एक से अधिक पाली में होगी, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। विगत हो कि यह परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी, इसलिए इसमें भी अंको को नॉर्मलाइज किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसका आपके ऊपर पड़ेगा क्या प्रभाव 

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed