UPSSSC मंडी परिषद परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSSSC 2019: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मंडी परिषद के पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in के माध्यम से आंसर की को देख सकते हैं।
UPSSSC मंडी परिषद प्रतियोगी परीक्षा 2018, आपको बता दें कि यह परीक्षा 30 मई 2019 को यूपी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कराई गई। वहीं आयोग द्वारा UPSSSC मंडी परिषद परीक्षा परिणाम जून माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
UPSSSC ने दिसंबर 2018 में मंडी इंस्पेक्टर, जूनियर सहायक, मार्केट सुपरवाइजर ग्रेड II और अकाउंट क्लर्क के 284 पदों के लिए आवेदन निकले थे। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब उत्तर प्रदेश मंडी परिषद आंसर की को नीचे दिए गए नियमों का पालन कर उसे डाउनलोड करें।
UPSSSC मंडी परिषद आंसर की 2019 कैसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी http://upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर दिए गए UPSSSC मंडी परिषद आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना पंजीकरण संख्या व अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होंगी।
चरण 4: अब सबमिट करने के बाद, आपको उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
चरण 5: UPSSSC मंडी परिषद आंसर की डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPSSSC मंडी परिषद आंसर की 2019 के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।