फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2022: Along with the reserved category candidates, they will also get the benefit of relaxation in the age limit of Lekhpal recruitment-safalta

UPSSSC Lekhpal 2022 : आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के साथ इन्हें भी मिलेगा लेखपाल भर्ती की उम्र सीमा में छूट का लाभ, जानें क्या है पूरी बात

Fri, 21 Jan 2022 10:45 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 21 Jan 2022 10:45 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 28 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2022: Along with the reserved category candidates, they will also get the benefit of relaxation in the age limit of Lekhpal recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नोटिफिकेशन जारी करके राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यूपी लेखपाल भर्ती 2022 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी तुरंत आवेदन कर दें क्योंकि आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। राज्य में पहली बार लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है और इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book -  Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को भी मिलेगा उम्र सीमा में छूट का लाभ :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में 18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट का भी लाभ दिया गया है। इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के अलावा शासनादेश दिनांक 28-11-1985 के अनुसार वर्गीकृत खेलों के कुशल खिलाड़ियों को अधिकतम आयु में 05 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी। साथ ही भूतपूर्व सैनिको के लिए अधिकतम आयुसीमा में 03 वर्ष तथा समाज के विकलांगजनों के लिए अधिकतम आयुसीमा में 15 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी। अभ्यर्थी इससे संबंधित जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:     
लेखपाल सैलरी- देखें     
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें     
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें      
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें     
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए किन योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत

लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक PET में शामिल होने वाले बारहवीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed