फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2022: After the elections are over, the recruitment process may speed up, see what kind of questions can be asked in this-safalta

UPSSSC Lekhpal 2022: चुनाव खत्म होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में आ सकती है तेजी, देखें इसमें पूछे जा सकते हैं किस तरह के प्रश्न

Wed, 09 Mar 2022 02:19 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 09 Mar 2022 02:19 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 को समाप्त हुई थी।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2022: After the elections are over, the recruitment process may speed up, see what kind of questions can be asked in this-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में इस वक्त लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 28 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे। राज्य में सालों बाद लेखपाल के पदों पर इतनी बड़ी संख्या में हो रही भर्ती को लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं और इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में जारी चुनाव प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद लेखपाल भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी दिख सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC जल्द ही इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC लेखपाल FREE EBooks- Download Here की सहायता ले सकते हैं और बचे हुए समय में इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

पूछे जाएंगे किस तरह के प्रश्न :

उत्तर प्रदेश में हो रही लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। राज्य में कई सालों के बाद हो रही लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी के लिए इस परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न आगे दिए गए हैं :

विज्ञापन

1. गाँधीजी ने भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरू किया था ?
(A) 1940)   (B) 1942   (C) 1945   (D) 1946

उत्तर : B
2. निम्नलिखित में से कौन-सा मेरुरज्जु का एक महत्त्वपूर्ण कार्य है ?
(A) द्रव्य स्थानांतरण   (B) श्वसन नियंत्रण   (C) प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण   (D) रक्त का पम्पन

उत्तर : C
3. उत्तर प्रदेश में एक वर्ष में न्यूनतम कितनी बार ग्राम सभा की बैठक (मीटिंग) होनी चाहिएँ ?
(A) 3   (B) 4   (C) 6   (D) 2

उत्तर : D
4. एक व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने की न्यूनतम आयु सीमा कितनी है ?
(A) 21 वर्ष   (B) 25 वर्ष   (C) 35 वर्ष   (D) 18 वर्ष
उत्तर : A
5. उत्तर प्रदेश की प्रमुख व्यावसायिक फसल क्या है ? 
(A) गेहूँ   (B) गन्ना   (C) मका   (D) चावल

यह भी पढ़ें:  
लेखपाल सैलरी- देखें            
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें            
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें             
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें            
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर : B
6. उत्तर प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
(A) प्रधान मंत्री   (B) भारत का राष्ट्रपति   (C) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश   (D) राज्यपाल
उत्तर : B
7. 1 एकड़ कितने वर्ग गज़ के बराबर होता है ?
(A) 4840   (B) 2025   (C) 4425   (D) 3025

उत्तर : A
8. भारत ने पृथ्वी के धरातल का कितना प्रतिशत घेरा हुआ है ?
(A) 3.4   (B) 4.4   (C) 5.4    (D) 2.4

उत्तर : D
9. मशरूम किसके उदाहरण हैं ?
(A) वाइरस (विषाणु) के   (B) लाइकेन (शैक) के   (C) फंजाई (कवक) के   (D) बैक्टीरिया (जीवाणु) के

उत्तर : C
10. भारत में पंचायती राज स्थापित करने वाले प्रथम दो राज्य कौन से थे ?
(A) राजस्थान और महाराष्ट्र   (B) राजस्थान और पश्चिम बंगाल   (C) राजस्थान और आंध्र प्रदेश   (D) राजस्थान और पंजाब

उत्तर : C

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed