फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2021: What will be the effect of change in the dates of conduct of PET on Lekhpal recruitment-safalta

UPSSSC Lekhpal 2021: PET के आयोजन की तारीखों में बदलाव का लेखपाल भर्ती पर क्या होगा इसका असर

Thu, 12 Aug 2021 11:21 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 12 Aug 2021 11:21 AM IST
सार

UPSSSC ने PET के आयोजन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। UPSSSC द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन अब 20 अगस्त की जगह 24 अगस्त को किया जाएगा।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021: What will be the effect of change in the dates of conduct of PET on Lekhpal recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPSSSC ने 10 अगस्त को एक नोटिस निकालकर ऐलान किया है कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन अब 20 अगस्त को नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश में पहली बार PET का आयोजन किया जाना है और इसके लिए 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभी तक इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाने की वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता हो रही थी कि कहीं इसकी तारीखों को ना बढ़ा दिया जाए और 10 अगस्त को UPSSSC ने तारीखों को आगे बढ़ाने का नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों की आशंका को सही साबित कर दिया। उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा सरकारी नौकरी की भर्ती प्रकिया में शामिल होने के लिए PET पास करना जरूरी है।अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसका रिवीजन करने के लिए आपको तुरंत सफलता के कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

अब इस तारीख को होगा PET का आयोजन :

UPSSSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक PET का आयोजन अब 24 अगस्त को किया जाएगा। 24 अगस्त को इस परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा की पहली शिफ्ट 10 से 12 बजे तक तथा परीक्षा की दूसरी शिफ्ट 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी। 

विज्ञापन

लेखपाल भर्ती पर क्या होगा असर :

PET के आयोजन के ऊपर राज्य में कई भर्तियों का भविष्य टिका हुआ है। इस वजह से अभ्यर्थियों को चिंता हो रही है कि कहीं PET के आयोजन में विलंब की वजह से उन भर्तियों में भी विलंब ना हो जाए। गौरतलब है कि UPSSSC द्वारा लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में करवाने का ऐलान किया गया है, लेकिन इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का पहले PET में सफल होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभ्यर्थियों को अभी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में किया जाना है और इसमें अभी काफी समय बाकी है। UPSSSC ने अभी तक सिर्फ PET के आयोजन की तारीख को आगे बढ़ाया है, और इसका असर बाकी परीक्षाओं पर भी होगा इसकी उम्मीद कम है। अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, रेलवे ग्रुप D, SSC  MTS या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट एवं अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और भरिए तरक्की की नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed