फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Junior Assistant Result 2026 Out: 46,282 Shortlisted, Check Cut-Off Marks

यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?

Tue, 15 Sep 2026 07:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Sep 2026 07:52 PM IST
सार

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपीएसएसएससी ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम और कटऑफ जारी कर दी है। 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। सामान्य, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 73.50 अंक रही है। श्रेणीवार कटऑफ देखें...
 

विज्ञापन
UPSSSC Junior Assistant Result 2026 Out: 46,282 Shortlisted, Check Cut-Off Marks
UPSSSC Junior Assistant Result 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2024 के तहत कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का परिणाम और श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3,279 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने 15 सितंबर 2026 को इससे संबंधित आधिकारिक सूचना जारी की।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 46,282 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा में शामिल होना होगा।

विज्ञापन

 

कब हुई थी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा?

  • यूपीएसएसएससी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया था।
  • परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
  • आयोग ने परिणाम के साथ अलग-अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

सामान्य, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की कटऑफ समान

इस बार सामान्य, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ अंक समान रहे हैं। इन सभी श्रेणियों की कटऑफ 73.50 अंक है। अनुसूचित जनजाति के लिए कटऑफ 66.00 अंक रही।

 

श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित (UR) 73.50
अनुसूचित जाति (SC) 73.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 73.50
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 73.50
अनुसूचित जनजाति (ST) 66.00

 

विज्ञापन

क्षैतिज आरक्षण की कटऑफ क्या रही?

आयोग ने क्षैतिज आरक्षण वाली श्रेणियों के लिए भी कटऑफ और चयन संबंधी जानकारी दी है। कई श्रेणियों के अभ्यर्थियों को उनकी मूल ऊर्ध्वाधर श्रेणी में उनकी मेरिट के आधार पर शामिल किया गया है।

 

श्रेणी कटऑफ/स्थिति
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित (DFF) 67.00
महिलाएं संबंधित मूल ऊर्ध्वाधर श्रेणी में शामिल
भूतपूर्व सैनिक उपलब्धता की सीमा तक सभी चिन्हित अभ्यर्थी
उत्कृष्ट खिलाड़ी संबंधित मूल ऊर्ध्वाधर श्रेणी में शामिल
होमगार्ड संबंधित मूल ऊर्ध्वाधर श्रेणी में शामिल

 

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्या है कटऑफ?

आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग उपश्रेणियों के अनुसार जानकारी जारी की है।

  • श्रेणी 'क': बी के लिए उपलब्धता की सीमा तक सभी चिन्हित अभ्यर्थी और एलवी के लिए 66.50 अंक।
  • श्रेणी 'ख': डी के लिए उपलब्धता की सीमा तक सभी चिन्हित अभ्यर्थी और एचएच के लिए 60.00 अंक।
  • श्रेणी 'ग': ओए के लिए 66.75 अंक, ओएल के अभ्यर्थी संबंधित मूल ऊर्ध्वाधर श्रेणी में शामिल और बीआई के लिए 65.25 अंक।
  • एलसी, डीडब्ल्यू, एएवी और बीए: उपलब्धता की सीमा तक सभी चिन्हित अभ्यर्थी।
  • श्रेणी 'घ' और 'ङ': इन उपश्रेणियों के लिए कोई पद विज्ञापित नहीं किया गया था।

अब क्या होगा? 

  • मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए 46,282 अभ्यर्थी अब टंकण परीक्षा में शामिल होंगे।
  • आयोग इस चरण की तारीख, परीक्षा केंद्र और तकनीकी निर्देशों के संबंध में अलग से सूचना जारी करेगा।
  • इसलिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

ऐसे चेक करें कनिष्ठ सहायक का परिणाम

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति देख सकते हैं।

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Results Segments लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई पंजीकरण संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • परिणाम देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed