फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Upsssc Recruitment 2023 Notification Out for Junior Assistant and Clerk Know Apply Online Process

UPSSSC Recruitment 2023: यूपीएसएसएससी में बंपर भर्तियों की अधिसूचना जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Sun, 06 Aug 2023 11:15 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 06 Aug 2023 11:15 AM IST
सार

UPSSSC Bharti Notification Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट (JA) और असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Upsssc Recruitment 2023 Notification Out for Junior Assistant and Clerk Know Apply Online Process
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन सेवा आयोग (UPSSC) द्वारा क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट (JA) और असिस्टेंट लेवल 3 के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपीएसएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 3,831 पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2023 है।

विज्ञापन

यूपीएसएसएससी क्लर्क, जेए के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 सितंबर से शुरू होकर 03 अक्तूबर, 2023 तक चलेगा। इसके लिए अनारक्षित (यूआर), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 25 रुपये के ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीईटी के आधार पर मेरिट सूची

यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2022 में पास उम्मीदवार इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की है। 

विज्ञापन

श्रेणीवार पदों का विवरण

आयोग ने सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,889 पद तय किए हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए क्रमशः 770, 83, 763 और 326 पद हैं। आयोग 10 अक्तूबर, 2023 को उम्मीदवारों द्वारा विवरण संपादित करने के लिए सुधार विंडो खोलेगा।



 

UPSSSC Recruitment 2023 ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाना होगा।

  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • अब अपना आवेदन पत्र भरें और सभी मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed