फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Instructor Admit Card 2024 out at upsssc.gov.in, Direct link here to download

UPSSSC Admit Card: यूपीएसएसएससी आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Sun, 18 Feb 2024 03:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 18 Feb 2024 03:22 PM IST
सार

UPSSSC Instructor Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Instructor Admit Card 2024 out at upsssc.gov.in, Direct link here to download
UPSSSC Instructor Admit Card 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSSSC Instructor Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। 

विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए शुल्क

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 80 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

अधिसूचना के अनुसार, आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनपद लखनऊ में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

UPSSSC Instructor Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कुल 2406 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • अनारक्षित वर्ग के लिए 992 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 207 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 658 पद
  • अनुसूचित जाति के लिए 506 पद
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 43 पद

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपये से 112400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

UPSSSC Instructor Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • आईटीआई इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed