UPSSSC PET 2022: UPSSSC ने इस ग्रेड-पे तक की सैलरी वाले पदों की भर्ती में आवेदन करने के लिए अनिवार्य कर दिया है PET, जान लीजिए ये जरूरी बात
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया का ऐलान जल्द ही होने वाला है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। यह पात्रता परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित होगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप-सी की भर्तियों में अप्लाई करने के लिए राज्य में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) अनिवार्य है। इस प्रक्रिया की शुरुआत साल 2021 से हुई थी। हालांकि इस नई नियमावली के अंतर्गत राज्य के कुछ विभाग और एक निर्धारित वेतनबैंड वाले पदों की सीधी भर्तियों को ही शामिल किया गया है जिसकी पूरी जानकारी इस लेख में साझा की गई है। वर्ष 2022 में यह परीक्षा 18 सितंबर को कराई जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाली है। ऐसे में पीईटी में शामिल होने वाले इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वही अगर आप लेखपाल भर्ती एग्जाम की इन अंतिम दिनों में बेहतरतैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC PET FREE Online Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी
इस ग्रेड-पे वाली नौकरी के लिए अनिवार्य है पीईटी
यूपीएसएसएससी द्वारा साल 2021 में जारी किए गए एक नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के बाद आयोग ने न्यूनतम वेतनबैंड 5200 -20200 जिसका ग्रेड-पे 1900 रुपये हो एवं इससे अधिक 9300 -34800 तक जिसका ग्रेड-पे -4600 से तकया इससे कम हो ऐसे सभी पदों की नई भर्तियों में शामिल होने एक लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में पास होना और उस भर्ती के लिए तय किए गए पर्सेंटाइल अंकों के मानक को पूरा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की वेबसाइटपर विज़िट करना होगा।