फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC ETO Answer Key out at upsssc.gov.in, Download by 30th January

UPSSSC ETO: यूपी में नेत्र परीक्षण अधिकारी मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हुई, इस डेट से पहले करें डाउनलोड

Fri, 24 Jan 2025 01:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 24 Jan 2025 01:12 PM IST
सार

UP Netra Parikshan Adhikari Jobs 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नेत्र परीक्षण अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों नेत्र परीक्षण अधिकारी के लिए आवेदन किया था

विज्ञापन
UPSSSC ETO Answer Key out at upsssc.gov.in, Download by 30th January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से नेत्र परीक्षण अधिकारी के लिए मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in/) पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 30 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन

  
यूपी में कुल 157 नेत्र परीक्षण अधिकारी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2023 से शुरू हुई, जो निर्धारित अंतिम तिथि 7 अगस्त 2023 तक चली। आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो 14 अगस्त, 2023 को खोली गई। इसके लिए मुख्य परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित हुई। 

विज्ञापन


कैसे होगा चयन?

यूपी नेत्र परीक्षण अधिकारी वैकेंसी के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजित की जाती है, जिसमें सभी अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त करना होता है। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।आयोग के अनुसार नेत्र परीक्षण अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्ट लिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के आधार पर होगी।

कौन है इस भर्ती के लिए योग्य

उत्तर प्रदेश नेत्र परीक्षण अधिकारी बनने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित विषय क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि निर्धारित मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed