UPSSSC ANM DV Round Schedule: यूपीएसएसएससी एएनएम भर्ती डीवी राउंड का शेड्यूल जारी, 17 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल
UPSSSC ANM DV Round Schedule: बीते माह मुख्य परीक्षा परिणाम में कुल 17,713 उम्मीदवारों को अगले दौर यानी डीवी राउंड के लिए उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC ANM DV Round Schedule: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) दस्तावेज सत्यापन (DV) के दौर की तिथियों की तारीखें जारी कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का आयोजन नौ से 18 जून तक दो पालियों - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाना है।
बीते माह प्रारंभिक परीक्षा में 18,281 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था और उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य करार दिया था। मुख्य परीक्षा परिणाम में कुल 17,713 उम्मीदवारों को अगले दौर यानी डीवी राउंड के लिए उपस्थित होने के लिए योग्य घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का दौर बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज (केकेवी), स्टेशन रोड, चारबाग, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। आवेदकों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने योग्यता दस्तावेज, आयु/ जाति सत्यापन के लिए प्रमाण- पत्र और वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी अधिसूचना में उल्लेखित अन्य दस्तावेज भी साथ लाएं।
बता दें कि UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कुल 9,212 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है। पिछले साल दिसंबर में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। मेन्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक में एक अंक था। गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक काटे गए।
UPSSSC ANM डीवी राउंड शेड्यूल देखने के चरण
जिन उम्मीदवारों ने यूपी एएनएम भर्ती मुख्य परीक्षा 2022 में क्वालीफाई घोषित किया गया था, उन्हें डीवी राउंड शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल निर्देशों का पालन करना चाहिए।- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब विज्ञापन 02-परीक्षा/2021 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (पीईटी-2021)/01 के डीवी राउंड शेड्यूल देखने के लिए लिंक क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन विवरण आईडी और पासवर्ड सबमिट करें।
- अपना डीवी राउंड शेड्यूल डाउनलोड करें और चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डीवी राउंड शेड्यूल का एक प्रिंट आउट लें।