फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC AGTA Recruitment 2026: Applications Begin for 2,759 Agriculture Technical Assistant Posts in UP

UPSSSC AGTA Vacancy: यूपी में कृषि तकनीकी सहायक के 2,759 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका

Fri, 22 May 2026 03:24 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 22 May 2026 03:24 PM IST
सार

UPSSSC AGTA Group C Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कृषि विभाग में 2,759 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

विज्ञापन
UPSSSC AGTA Recruitment 2026: Applications Begin for 2,759 Agriculture Technical Assistant Posts in UP
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSSSC AGTA Group C Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) ग्रुप-सी भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग में कुल 2,759 रिक्त पदों को भरना है।

विज्ञापन


योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक चलेगी। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मौका

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या संबंधित विषयों में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

संबंधित विषयों में कृषि विज्ञान, बागवानी, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग और गृह विज्ञान शामिल हैं। ध्यान रहे कि जिन उम्मीदवारों का सामान्यीकृत पीईटी स्कोर शून्य या नकारात्मक होगा, उन्हें चयन के अगले चरण के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

आयु सीमा की शर्तें

यूपीएसएसएससी एजीटीए ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 1 जुलाई 2026 तक 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-4 के तहत 25,500 से 81,100 तक का वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में UPSSSC द्वारा PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर AGTA Recruitment 2026/Agriculture Technical Assistant भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed