फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC’s Pratibha Setu helps ESIC recruit 451 medical officers from CMS 2022 & 2023 non-recommended list

ESIC: यूपीएससी प्रतिभासेतु से कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने की 451 होनहारों की भर्ती, बने बीमा चिकित्सा अधिकारी

Thu, 17 Jul 2025 10:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 10:09 PM IST
सार

UPSC Pratibha Setu: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने यूपीएससी प्रतिभा सेतु से 451 होनहारों की भर्ती की है। इन उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022 और 2023 की डिस्क्लोजर लिस्ट से किया गया है।
 

विज्ञापन
UPSC’s Pratibha Setu helps ESIC recruit 451 medical officers from CMS 2022 & 2023 non-recommended list
UPSC Pratibha Setu - फोटो : L- Adobe Stock, R- esic.gov.in.

विस्तार

UPSC Pratibha Setu: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 'प्रतिभा सेतु' पोर्टल के माध्यम से 451 बीमा चिकित्सा अधिकारियों (Insurance Medical Officers) की भर्ती की है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

विज्ञापन


इन उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (Combined Medical Services Examination) 2022 और 2023 की डिस्क्लोजर लिस्ट से किया गया है। यह सूची उन अभ्यर्थियों की होती है जिन्होंने परीक्षा के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार किया, लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों ने अपनी जानकारी ‘प्रतिभा सेतु’ पहल के तहत साझा करने की अनुमति दी थी, जिससे अन्य सरकारी और निजी संस्थान उन्हें नौकरी के लिए संपर्क कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 'प्रतिभा सेतु'?

‘प्रतिभा सेतु’ (Professional Resource And Talent Integration - Bridge for Hiring Aspirants) UPSC द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल पहल है। इसका उद्देश्य है — उन मेधावी अभ्यर्थियों को अवसर देना, जो परीक्षा पास करने के बावजूद अंतिम चयन सूची में नहीं आ पाए।

इस पोर्टल पर केंद्र सरकार और निजी क्षेत्र के प्रमाणित नियोक्ता उन उम्मीदवारों से संपर्क कर सकते हैं जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षाएं जैसे सिविल सेवा, भारतीय वन सेवा, सीएपीएफ, सीडीएस, इंजीनियरिंग सेवा, संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, भारतीय आर्थिक/सांख्यिकीय सेवा, और संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के सभी चरण पार किए हैं, पर अंतिम रूप से चयनित नहीं हो सके।

यूपीएससी चेयरमैन का बयान

यूपीएससी के चेयरमैन अजय कुमार ने कहा, “हर साल कई प्रतिभाशाली उम्मीदवार यूपीएससी की कठिन परीक्षाओं के सभी स्तर पार करते हैं लेकिन मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आ पाता। ‘प्रतिभा सेतु’ उनके लिए एक वैकल्पिक और भरोसेमंद रास्ता है जिससे वे देश की सेवा में आ सकें।”

उन्होंने आगे कहा, “यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो योग्य उम्मीदवारों और उन्हें तलाशने वाले संगठनों के बीच सेतु बनाता है। यह सुनिश्चित करता है कि देश की प्रतिभा को उसका सही स्थान मिले।”

पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम से ‘प्रतिभा सेतु’ तक

यूपीएससी ने पहले पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम (Public Disclosure Scheme - PDS) के तहत ऐसी सूचियों को वेबसाइट पर जारी करना शुरू किया था। यह योजना 20 अगस्त 2018 से लागू है और पहली बार संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2017 में इसका इस्तेमाल किया गया था।

अब इस स्कीम का नाम बदलकर ‘प्रतिभा सेतु’ कर दिया गया है, जो न केवल नाम में बदलाव है, बल्कि इसे अब एक व्यापक डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया गया है।

ESIC की यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है?

ESIC द्वारा प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से की गई यह 451 बीमा चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती यह दर्शाती है कि अब योग्य लेकिन अंतिम रूप से चयन से वंचित अभ्यर्थियों को भी शानदार अवसर मिल सकते हैं। यह पहल यूपीएससी परीक्षार्थियों के लिए एक नई उम्मीद बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed