UPSC Revised Calendar 2025: यूपीएससी ने एक बार फिर किया वार्षिक कैलेंडर में संशोधन, कई परीक्षाओं की तारीख बदली
UPSC Calendar 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने अपने वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में एक बार फिर से संशोधन किया है। इससे पहले अगस्त में भी कैलेंडर में बदलाव किया गया था। संशोधित कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Annual Calendar 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी वार्षित कैलेंडर में एक बार फिर से बदलाव किया है। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर संशोधित यूपीएससी वार्षिक कैलेंडर 2025 जारी कर दिया है। यह दूसरी बार है जब यूपीएससी वार्षिक कैलेंडर 2025 को संशोधित किया गया है। इसे पहली बार अगस्त में संशोधित किया गया था ।
UPSC NDA, NA 2025: एनडीए, एनए के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- संशोधित कैलेंडर के अनुसार, एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2025 और सीडीएस परीक्षा (I), 2025, की अधिसूचना 11 दिसंबर, 2024 को जारी की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है। दोनों परीक्षाएं 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएंगी।
- एनडीए और एनए परीक्षा (II), 2025 और सीडीएस परीक्षा (II), 2025 की अधिसूचना 28 मई को जारी की जाएगी और पंजीकरण प्रक्रिया 17 जून, 2025 को समाप्त होगी। लिखित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

UPSC CSE 2025: सिविल सेवा परीक्षा की तिथियां
- सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 के लिए सीएस(पी) परीक्षा 2025 के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया 22 जनवरी, 2025 को शुरू होगी और 11 फरवरी, 2025 को बंद होगी। परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
- सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 22 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
- आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 फरवरी, 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च, 2025 तक है। परीक्षा 20 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2025 की अधिसूचना 19 फरवरी को जारी होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2025 है। लिखित परीक्षा 20 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा
कैलेंडर में संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 और मुख्य परीक्षा की तिथियां भी दी गई हैं। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को होगी और मुख्य परीक्षा 21 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।