फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   upsc release jobs notifiation for more than 400 combine defence service

400 से ज्यादा सरकारी पर पदों भर्ती, आवेदन के लिए क्लिक करें

Fri, 22 Jul 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 22 Jul 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
upsc release jobs notifiation for more than 400 combine defence service

संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस के कुल 413 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें इंडियन म‌‌िलिट्री एकेडमी, देहरादून में 150 पदों, इंडियन नवल एकेडमी एझिमाला में 45 पदों, एयर फोर्स एकेडमी हैदरबाद में 32 पदों और ऑफ‌िसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में 175 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


निर्धारित पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। निर्धारित पदों पर आयु सीमा के तौर पर न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गयी है (पदानुसार)। इन पदों पर चयनित आवेदकों का वेतनमान कंबा‌इंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) के नियमानुसार तय किया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि

upsc release jobs notifiation for more than 400 combine defence service

निर्धारित पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगें। आवेदन करने के‌ लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंट आउट को आगे की चयन की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

न पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग को 200 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नगद भुगतान या नेट बैंक‌िंग के माध्यम से जमा करने होंगे।

आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है। निर्धारित पदों पर उम्मीदवार 12 अगस्त, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदकों का चयन टेस्ट और एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। निर्धारित पदों पर आवदेन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार www.upsc.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed