UPSC Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां, यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर, 2020 तक समाप्त हो जाएगी। ये भर्तियां असिस्टेंट इंजीनियर, फोरमेन, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 29 अक्तूबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 अक्तूबर, 2020
- पदों का विवरण : असिस्टेंट इंजीनियर, फोरमेन, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट और स्पेशलिस्ट ग्रेड समेत कई अन्य पद - 44 रिक्त पद
- शैक्षणिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री आवश्यक रूप से होना निर्धारित की गई है। इसके अलावा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
- आवेदन प्रक्रिया : इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई स्लाइड से नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ें। ध्यान रहे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020: लेक्चरर के सैकड़ों पदों पर भर्तियां, सैलरी जानकर हो जाएंगे खुश
आवेदन शुल्क -
सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 25 रुपये
अन्य किसी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। (Apply Online)
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्तियां, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।