UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में वैज्ञानिक अधिकारी सहित अन्य पदों आवेदन का आखिरी मौका! जल्द करें आवेदन
UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग में वैज्ञानिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-1, क्षेत्रीय निदेशक समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट से तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Scientific Officer Vacancy: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में वैज्ञानिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-1, क्षेत्रीय निदेशक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 17 जुलाई 2025 को समाप्त हो रही है, जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा करें।
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 241 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता विवरण के लिए उम्मीदवार अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
कौन कर सकता है आवेदन?
UPSC की इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं। उम्मीदवारों के पास बी.एससी, बीटेक/बी.ई, एलएलबी, बीवीएससी, एम.एससी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या MS/MD जैसी डिग्रियां होना जरूरी है। साथ ही, कुछ पदों पर अनुभव भी अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, हर पद के अनुसार आयु सीमा में थोड़ा अंतर हो सकता है।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 25 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। वहीं, एससी/एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी।
आवेदन करने की तरीका
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में “Online Recruitment Application (ORA)” लिंक पर क्लिक करें।
- यहां खुद को रजिस्टर करें या लॉगिन करें।
- संबंधित पद का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।