UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया विभिन्न पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन, यहां देखें
UPSC Recruitment 2021: योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2021 से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी रिक्तियों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रिक्रुमेंट एप्लीकेशन (ओआरए) लिंक को शुरू कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्टेंट और डिफेंस एस्टेट के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2021 से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी में इस भर्ती के बारे में में नोटिफिकेशन 23 से 29 अक्तूबर 2021 तक रोजगार अखबार में भी छपेगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी रिक्तियों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
यूपीएससी भर्ती में रिक्त पदों का विवरण
1. असिस्टेंट प्रोफेसर (मेकेट्रोनिक्स) के रिक्त पदों की संख्या - 01
2. असिस्टेंट डिफेंस एस्टेट ऑफिसर के रिक्त पदों की संख्या - 06
3. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के रिक्त पदों की संख्या - 16
4. असिस्टेंट डायरेक्टर के रिक्त पदों की संख्या- 33
5. मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों की संख्या- 08
यूपीएससी भर्ती के लिए जरूरी योग्यताएं
शैक्षणिक योग्यता
1. असिस्टेंट प्रोफेसर (मेकेट्रोनिक्स) के लिए उम्मीदवार को मेकेट्रोनिक्स में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
2. असिस्टेंट डिफेंस एस्टेट ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
3. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास जरूरी क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
4. असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए उम्मीदवार के पास जरूरी क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री और तीन साल का अनुभव।
5. मेडिकल ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास इंडियन मेडिसीन सेंट्रल काउंसिल एक्ट के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से यूनानी चिकित्सा में डिग्री।
आयु सीमा
असिस्टेंट प्रोफेसर - 38 वर्ष
असिस्टेंट डिफेंस एस्टेट ऑफिसर - 30 वर्ष
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर - 35 वर्ष
असिस्टेंट डायरेक्टर - 35 वर्ष
मेडिकल ऑफिसर - 38 वर्ष
यूपीएससी भर्ती 2021 के सिए आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 11 नवंबर 2021 से 12 नवंबर 2021 तक यूपीएससी के द्वारा जारी किए गए आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ora/VacancyNoticePub.php पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या रहेगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को एसबीआई के किसी शाखा में नकद या एसबीआई बैंकिंग का इस्तेमाल कर वीज़ा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड के द्वारा 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवोदन शुल्क नहीं रखा गया है।