फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA Result 2021 to be out anytime soon upsc website Direct link to check scores

यूपीएससी एनडीए 2021 : जल्द जारी होगा राष्ट्रीय रक्षा और नौसेना अकादमी परीक्षा का परिणाम

Fri, 21 May 2021 05:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 21 May 2021 05:15 PM IST
सार

  • यूपीएससी एनडीए /एनए-1 परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को पूरे भारत में विभिन्न केंद्रों / स्थानों पर आयोजित की गई थी।
  • लिखित परीक्षा परिणाम के बाद उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
UPSC NDA Result 2021 to be out anytime soon upsc website Direct link to check scores
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की UPSC NDA / NA-I 2021 परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। यूपीएससी की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने जा रहा है। यूपीएससी एनडीए /एनए-1 परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को पूरे भारत में विभिन्न केंद्रों / स्थानों पर आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा परिणाम के बाद उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2021 के लिए प्रवेश अधिसूचना जारी की गई  थी। इसके तहत एनडीए के आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग में 147वें कोर्स बैच और भारतीय नौसैनिक अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के 109वें बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया 02 जनवरी, 2022 से शुरू होनी है। इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए यूपीएससी की ओर से एनडीए /एनए-1 परीक्षा आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणामों पर नवीनतम अपडेट के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.nic.in विजिट कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यूपीएससी की ओर से कोविड -19 महामारी को देखते हुए बीच 18 अप्रैल को यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी सुबह 10 बजे शुरू हुई और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई थी। यूपीएससी एनडीए प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ आधारित, गणित से 300 अंकों के प्रश्न और 600 अंकों के साथ सामान्य योग्यता संबंधी प्रश्न पूछे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देख सकेंगे यूपीएससी एनडीए / एनए I का परिणाम  

  • संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत, परिणाम - राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • कैप्चा कोड के साथ अपना पंजीकरण आईडी या रोल नंबर दर्ज करें। 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आपका UPSC NDA/NA I प्रदर्शित किया जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट लें।

UPSC NDA/NA I परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed