फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Para-swimmer Himanshu, winner of three bronze medals at the Asian Games, receives a grand welcome

एशियन गेम्स में तीन कांस्य जीतने वाले पैरा स्विमर हिमांशु का जोरदार स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Para-swimmer Himanshu, winner of three bronze medals at the Asian Games, receives a grand welcome
-फोटो 86 : एशियन गेम्स में तीन कांस्य पदक विजेता पैरा स्विमर हिमांशु नांदल का स्वागत करते एचएसए - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। एशियन पैरा गेम्स में तीन कांस्य पदक जीतकर लौटे दृष्टिबाधित तैराक हिमांशु नांदल का बहादुरगढ़ में मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। हरियाणा तैराकी एसोसिएशन (एचएसए) के महासचिव अनिल खत्री ने 11 हजार रुपये के नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रोहतक निवासी हिमांशु इसी एकेडमी के स्विमिंग पूल में अभ्यास करते हैं। उन्होंने जापान में 19 से 24 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और कोचों के सहयोग को दिया। उनका लक्ष्य भविष्य में ओलिंपिक जैसे बड़े मंच पर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन

जूडो छोड़कर शुरू की पैरा स्विमिंग
जन्म से दृष्टिबाधित हिमांशु ने 2021 में जूडो छोड़कर पैरा स्विमिंग शुरू की। 2022 में अपनी पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2023 में चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल तक पहुंचे। 2025 में विश्व पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप की दो स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचे और नेशनल पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच और पिता ने जताया गर्व
कोच रणबीर शर्मा ने कहा कि हिमांशु ने अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। उन्हें उम्मीद है कि हिमांशु भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदकों का रंग बदलेंगे। हिमांशु के पिता बलवान ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताया और उसे आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए अनिल खत्री का आभार व्यक्त किया। बलवान हरियाणा के मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम में पुलिस अधिकारी हैं।

मुख्यमंत्री करेंगे पदक विजेताओं को सम्मानित
हिमांशु समेत पैरा एशियन और एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी में नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में एचएसए के प्रधान और सांसद धर्मबीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर संग्राम मेडल विजेता वार वेटरन महेंद्र पहलवान, सुनील खत्री, तैराकी कोच साई जाधव, अनिल ढुल, अवधेश, राजीव, सचिन और अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



-फोटो 86 : एशियन गेम्स में तीन कांस्य पदक विजेता पैरा स्विमर हिमांशु नांदल का स्वागत करते एचएसए महासचिव अनिल खत्री और अन्य। स्रोत एकेडमी



-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed