फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA Recruitment 2024 Registration last date soon at upsc.gov.in Know How to Apply Online

UPSC NDA 1 2024: यूपीएससी एनडीए पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें आवेदन

Mon, 08 Jan 2024 05:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 08 Jan 2024 05:45 PM IST
सार

UPSC NDA 1 2024: यूपीएससी एनडीए 1 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम डेट नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पत्र न भरा हो, उनके पास अभ बहुत कम समय बचा है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन
UPSC NDA Recruitment 2024 Registration last date soon at upsc.gov.in Know How to Apply Online
UPSC NDA 1 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC NDA 1 Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए-1) भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम डेट नजदीक है। यूपीएससी ने एनडीए 1 2024 के लिए फॉर्म भरने के लिए अधिसूचना 20 दिसंबर 2023 को जारी किया था, जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 09 जनवरी 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC NDA पात्रता मानदंड

यूपीएससी एनडीए पात्रता मानदंड के अनुसार, पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके या कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रहे उम्मीदवार एनडीए 1 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वायु सेना, नौसेना और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की नौसेना अकादमी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से पढ़ाई पूरी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC NDA परीक्षा तिथि

एनडीए 1 परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। एनडीए परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन सप्ताह पहले जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। एनडीए 2024 परीक्षा के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने तक अभ्यर्थियों को विवाह करने की अनुमति नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed