UPSC NDA & NA 2021: आवेदन प्रक्रिया हो गई समाप्त लेकिन महिला अभ्यर्थियों के लिए तय पैमानों की नहीं हुई घोषणा, क्या परीक्षा की तारीखों पर भी पड़ेगा इसका असर, जानिए यहां
UPSC NDA & NA 2021: UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA परीक्षा में शामिल होने की इच्छुक महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। यह परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 अक्तूबर को समाप्त हो गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने सिर्फ महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से चालू की थी और यह 08 अक्तूबर को समाप्त हो गई है। इस परीक्षा के लिए आयोग ने नोटिफिकेशन 9 जून को जारी किया था और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जून से 29 जून तक चली थी। UPSC द्वारा इस परीक्षा के संबंध में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इसका आयोजन 14 नवंबर को किया जाना है। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं।
महिला अभ्यर्थियों के लिए तय पैमानों की अभी तक नहीं हुई है घोषणा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद के बाद महिलाओं को इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद भी अभी तक महिला अभ्यर्थियों के लिए तय किये गए पैमानों की घोषणा नहीं की गई है। महिला अभ्यर्थियों के लिए कितने सीटों पर भर्ती होगी और इसके लिए किन शारीरिक योग्यताओं की जरूरत पड़ेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। हालांकि महिला अभ्यर्थियों की भर्ती के संबंध में जारी सूचना के मुताबिक इन सारी चीजों की जानकारी बाद में दी जाएगी।
क्या परीक्षा की तारीख पर भी पड़ेगा असर
महिला अभ्यर्थियों के लिए अभी तक जरूरी पैमानों की घोषणा नहीं होने से अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि कही इसका असर परीक्षा की तारीख पर ना पड़े। यह परीक्षा पहले ही एक बार पुनःनिर्धारित हो चुकी है। पहले यह परीक्षा 05 सितंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 14 नवंबर कर दिया गया। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह परीक्षा पहले ही अपने समय से पीछे हो चुकी है और अब आयोग इसमें और देरी करेगा, इसकी संभावना ना के बराबर है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।