फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA, CDS II 2025 notification out at upsc.gov.in, Apply till 17 June at upsconline.nic.in

UPSC NDA, CDS 2025 Notification: यूपीएससी एनडीए-सीडीएस II के लिए पंजीकरण शुरू; नोट करें आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 28 May 2025 06:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 06:45 PM IST
सार

UPSC NDA, CDS II 2025: यूपीएससी ने एनडीए II और सीडीएस II की अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे रिक्ति विवरण देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC NDA, CDS II 2025 notification out at upsc.gov.in, Apply till 17 June at upsconline.nic.in
UPSC NDA CDS II 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC NDA, CDS 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 28 मई 2025 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी/नौसेना अकादमी (NDA/NA II 2025) और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS II 2025) परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना अब यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल upsc.gov.in. पर उपलब्ध है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून, 2025 है। उम्मीदवारों को ठीक प्रकार से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र 17 जून रात्रि 11.59 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन की समयसीमा के दौरान हेल्पडेस्क सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

NDA, NA II 2025 Vacancy Details: रिक्ति विवरण

एनडीए, एनए II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 406 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • आर्मी - 208 (10 महिला पद)
  • नेवी - 42 (5 महिला पद)
  • एयर फोर्स- फ्लाइंग - 92 (2 महिला पद)
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) - 18 (2 महिला पद)
  • ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) - 10 (2 महिला पद)
  • नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) - 36 (4 महिला पद)

UPSC CDS II 2025 Vacancy: 453 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 453 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरादून- 100 पद
  • इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला 26 पद
  • एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 32 पद
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Men) - 276 पद
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Women) - 19 पद
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

  • NDA, NA II 2025: उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये की फीस देनी होगी। एससी, एसटी, महिला, JCOS के वार्ड/NCOs/ORS को कोई फीस नहीं देनी होगी।
  • CDS II 2025: आवेदकों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed